Sunday 5 August 2018

Rains



आयी प्यारी वर्षा आयी
उमस भरी गरमी में राहत 
मेरे मन की असली चाहत 
झुलसे खेतों की हरियाली 
तपते आसमां की काली 
सड़कों पर बनकर वह लहरें 
ताल तल्लैय्या गहरे गहरे 
आयी प्यारी वर्षा आयी |

सर्वत्र जीवन का संचार
नयी उमंग का है फैलाव 
पवन में मादकता होती है 
ह्रिदय में हलचल बढ़ जाती है 
पहाड़ी नदियां कल-कल करती 
तीव्र गति से आगे बढ़ती |
आयी प्यारी वर्षा आयी |

सावन में अमराई लाती 
इंद्रधनुष के रंग फैलती 
माटी में सोंधी महक उठती 
फूल खिलाती डाली-डाली 
नए-नए यह द्रिष्य दिखाती 
व्रिक्षों पर कोंपल खिल आती |
आयी प्यारी वर्षा आयी |